गदरपुर । अगस्तया इंटरनेशनल फाऊंडेशन बैंगलोर के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैं लगाई गई दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का प्रधानाचार्य डॉ. किरण पांडे द्वारा फीता काटकर शुभारंभ करवाया गया । इसके उपरांत सभी कक्षाओं के बच्चों को क्रमवार प्रदर्शनी में शामिल होने और जानकारी प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया,साथ ही छात्राओं के माता-पिता को भी विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया । इस दौरान अगस्तया इंटरनेशनल फाउंडेशन की इंस्ट्रक्टर शिवानी और नेहा द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई । कुछ स्कूली छात्राओं द्वारा विज्ञान के मॉडल स्वयं तैयार करके अपनी कला का प्रदर्शन किया गया । फाउंडेशन की शिवानी और नेहा द्वारा प्रदर्शनी में बच्चों को जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें इन मॉडलों को बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया उन्होंने बनाए गए विज्ञान के मॉडलों से प्रेरणा लेकर विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की करने का आह्वान किया । इस मौके पर अवनी सैनी,मुस्कान, प्रियांशी रानी ,प्रिया ,रेनू ,मनीषा, प्रतिज्ञा ,खुशी सहित तमाम छात्राएं सम्मिलित थी।

विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को मिली विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियां
विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को मिली विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियां