रूद्रपुर। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के भ्रमण के दौरान यहां पहुंचने पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने उनसे आर्शीवाद लिया। स्वामी अवधेशानंद जी महाराज पौराणिक सिद्धपीठ श्री माता बाल सुंदरी मंदिर, पीपली वन, स्वार रामपुर (शाखा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) में आयोजित होने वाले संत सम्मेलन एवं धर्म सभा में शामिल होने के लिए जाते नगर में विश्राम के लिए रुके थे। उनके साथ श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरिगिरी जी महाराज, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सचिव श्री महंत मोहन भारती तथा गुरु करन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी जी महाराज आदि भी उपस्थित थे। स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने कहा कि अपने ही देश में सनातन धर्म के प्रति अशोभनीय बात करना अक्षमनीय है। सभी धर्म आपस में मिलजुलकर रहा सिखाते हैं। हिंदू संस्कृति का विदेशों में भी काफी सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 नवंबर से 26 नवंबर तक उनके अवधूत आश्रम हरिद्वार में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई संत महापुरुष शामिल होंगे। इस दौरान आर्शीवाद लेने वालों में श्रीमती संतोष सिंह, डॉक्टर तान्या सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह एवं उनके सुपुत्र रायन सिंह एवं राउल सिंह उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज से वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भारत भूषण चुघ लियाआर्शीवाद।