रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल
सितारगंज। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने विशाल कुमार पर शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से पीछे हटने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 384/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर दबिश दी पुलिस ने विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब एक वर्ष पूर्व बरुवाबाग, शक्तिफार्म क्षेत्र में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। दोनों के बीच पूर्व परिचय और संबंध होने की बात भी सामने आई पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में विवाद हो गया पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान वादिनी के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पाया गया। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल पंकज बसेड़ा और कांस्टेबल सुनील पाठक शामिल
