Spread the love

 

सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में स्थित एक निजी धागा कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में श्रमिक को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान नन्हेंलाल पुत्र जमुना प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी नोनका ने बताया कि वह अपने पति और चार बच्चों के साथ बवनपुरी में रहती हैं। मूल रूप से उनका परिवार सकरस, बहेड़ी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उनके पति सिडकुल स्थित धागा कंपनी में काम करते थे मृतक की पत्नी के अनुसार, उनके पति पहले भी कई बार बताते थे कि उन्हें मैनहोल में काम करने के लिए भेज दिया जाता है। परिजनों का आरोप है कि आज मैनहोल में काम करने के दौरान पानी के कारण उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, कंपनी की ओर से घटना को लेकर अभी स्पष्ट रूप से करंट लगने की पुष्टि नहीं की गई है मृतक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि अब वह अपने चार बच्चों का पालन-पोषण कैसे करेंगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं मृतक के भतीजे चंचल कुमार मौर्य ने बताया कि उनके चाचा नन्हेंलाल धागा कंपनी में काम करते थे और उनकी मृत्यु करंट लगने के कारण ही हुई है। कंपनी में काम करने वाले एक अन्य कर्मी ने भी बताया कि नन्हेंलाल की मौत करंट लगने की वजह से हुई उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि नन्हेंलाल पुत्र जमुना प्रसाद को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान वह मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं कंपनी के एच आर डीपी त्रिपाठी ने घटना पर कहा कि संभव है कि नन्हेंलाल की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई हो, लेकिन अभी उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

वाईट डॉ कुलदीप यादव चिकित्सा अधिकारी सितारगंज
वाईट मृतक नन्हे लाल की पत्नी नोनका
वाईट मृतक का भतीजा चंचल मौर्य
वाईट एच आर धागा कंपनी डीपी त्रिपाठी
[02/09, 6:34 pm] Ashweni Dixit Stg: सितारगंज मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में सितारगंज के मो. फैज़ान का चयन, वार्ड 12 का बढ़ाया गौरव।

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 9837 929251
खबर पड़ताल

सितारगंज मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत सितारगंज के वार्ड नंबर 12 निवासी मो. फैज़ान का चयन होने से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। फैज़ान ने अपनी खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित योजना में स्थान हासिल कर सितारगंज का नाम रोशन किया है। फैज़ान के चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। फैज़ान के अभिभावक मो. वारिस अंसारी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है और फैज़ान की सफलता ने सितारगंज क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं खेल विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से ग्रामीण एवं छोटे शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच और अवसर मिल रहा है। वहीं मो. फैज़ान ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन, निरंतर अभ्यास और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। योजना के तहत फैज़ान को खेल विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। फैज़ान की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य बच्चों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। फैज़ान के चयन पर परिवारजनों, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

You cannot copy content of this page