Spread the love


खबर पड़ताल

सितारगंज नगरपालिका परिषद सितारगंज में अध्यक्ष सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में समस्त सभासदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विभिन्न वार्डों से जुड़ी जनसमस्याओं, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित नागरिकों से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की ओर नगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं समुचित समाधान तथा आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि नगरपालिका का उद्देश्य नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नगरपालिका के बीच सार्थक संवाद के माध्यम से ही वार्डों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने सभी सभासदों से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को निरंतर सामने लाने और विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगरपालिका क्षेत्र के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि “जनता की समस्या हमारी जिम्मेदारी है और विकास हमारा संकल्प है।” बैठक को नगर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page