गदरपुर । श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर,गदरपुर में सावन मास के उपलक्ष में चल रही कथा के आज चतुर्थ दिवस की कथा करते हुए कथा वाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री जी ने कहा कि जब भी कथा श्रवण करें संसार से निर्लिप्त होकर करें कथा में बैठकर भी घर बार और धंधे की बात सोचते रहने से मन विकृत होता है,कथा मण्डप में केवल कथा का ही विचार करें अन्य सभी चिंताएं छोड़कर कथा में बैठे, जिसका मंगल मय आचरण है, उसका ध्यान करने से उसे वंदन करने से उसका स्मरण करने से जीवन मंगल मय होता है, श्री कृष्ण का नाम और धाम मंगल मय हैं,अतः कथा में बैठकर भगवान कृष्ण का ही ध्यान करें,संसार की किसी वस्तु या जीव का चिंतन ना करें, आज की पूजन सेवा हंसराज द्वारा एवं प्रसाद की सेवा संजीव कुमार द्वारा की गई।

