Spread the love


रुद्रपुर। खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह चुफाल के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भरत सिंह चुफाल एक निर्भीक, निष्पक्ष, ईमानदार एवं मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम पाल सुखीजा, प्रदेश महामंत्री जगदीश चंद्र, प्रदेश सचिव दीपक कुकरेजा, प्रदेश सचिव उर्वादत्त भट्ट, जिला अध्यक्ष नैनीताल सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page