Spread the love

किच्छा क्षेत्र के गुरुकुल स्कूल (निकट सुनेहरा फार्म) निवासी श्री सुन्दर लाल माली के पुत्र विक्रम ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और शहर का नाम रोशन किया है। विक्रम की इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी ने विक्रम से मुलाकात कर उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विक्रम की मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने विक्रम का उत्साहवर्धन करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विक्रम की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You missed

You cannot copy content of this page