सितारगंजर धामी सरकार की पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम स्टोन क्रेशर की तरफ से नाथू लाल ने बांटे सरकारी अस्पताल में फल यह सेवा कार्य श्री राम स्टोन क्रेशर की ओर से किया गया, जिसमें अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई कार्यक्रम के दौरान श्री राम स्टोन क्रेशर की ओर से नाथू लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी सरकार के पाँच वर्ष पूरे होने पर उन्हें अत्यंत खुशी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास और जनहित में किए गए कार्य सराहनीय हैं तथा उत्तराखंड के लोग सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। इसी खुशी के अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए जा रहे हैं फल वितरण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति सेवा और सहयोग की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने श्री राम स्टोन क्रेशर द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की। सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।
