Spread the love

विधायक कार्यालय किच्छा में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र नगला के कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम चौहान, नगर पंचायत लालपुर के कांग्रेस अध्यक्ष नरेश खुराना तथा पंतनगर ट्रेड यूनियन के महामंत्री डॉ. महेंद्र शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पंतनगर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं,पंतनगर पोल्ट्री विभाग से सेवानिवृत्त होने पर राजपाल सिंह को विधायक तिलक राज बेहड़ ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की।
अपने संबोधन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अध्यक्षों से 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर संगठन को सक्रिय रूप से जनहित के कार्यों में लगाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में और किच्छा विधासनभा में बढ़ते भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, बेरोजगारी तथा जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। अगले माह से कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच पहुंचेंगे और प्रदेश सरकार की नाकामियों तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विकास के विजन को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, गुरदास कलर, प्रेम आर्य, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अरुण कुमार शुक्ला, दलजीत सिंह, मेजर सिंह सुनीता कश्यप, ओमप्रकाश पप्पू, दिलीप सिंह बिष्ट, , जगदीश, संतोष कुमार, अजय खुराना,राम बाबू, विनोद पंत, एन यू खान, ताहिर मलिक, संतोष ठाकुर ,छोटेलाल कोली,नंदन सिंह बिष्ट,जीवन जोशी, बलवंत माणिक्य, सुरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, बब्बू, भजन सिंह,डाक्टर गिल,नरेंद्र सलूजा,सरताज मलिक , डिंपल सिंह,देवकीनंदन,कलावती,जसविन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र सिन्धी,रजत गंगवार,करण,गौरव चावला ,परमजीत सिंह, सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page