
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत के जनपद आगरा में तीन प्रान्तों जिसमें उत्तराखंड प्रांत, मेरठ प्रांत एवं ब्रज प्रांत, का दो दिवसीय क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग दिनांक-22-23 मार्च को संपन्न हुआ।


इस अभ्यास वर्ग में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के निर्माण एवं प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन कैसे करे के लिये बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया।
बताया गया हमारे संघठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिले हुए पद के स्थान पर मिला हुआ दायित्व कहना चाहिये अर्थात पद के स्थान पर दायित्व शब्द का संबोधन करना चाहिए।
साथ ही साथ यह भी बताया कि अपने दायित्व के साथ लिखा हुआ किसी भी प्रकार का परिचय पत्र अथवा विजिटिंग कार्ड इत्यादि जिससे पद का प्रभाव प्रतीत होता है के प्रयोग का करना वर्जित है।
कार्यकर्त्ता की शैली अपने संघठन के सिद्धांत , रीति नीति , विस्तार की योजनाओं को करने में रखनी चाहिए।
जिला इकाइयां किसी भी प्रस्तुत (महत्वपूर्ण)विषय पर अपने प्रांत अध्यक्ष, प्रांत संघठन मंत्री से समन्वय कर विषय को साझा करके समझ कर ही संज्ञान लेना चाहिए ।
जन जागरुकता अभियान के माध्यम से प्रत्येक तक पहुचे एेसे प्रयास करने होंगे।
जागो ग्राहक जागो,
हमारा संकल्प शोषण मुक्त समाज।
इत्यादि ग्राहक जागरूकता अभियान पर केन्द्रित होना चाहिए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतमाता एवं परमपुज्य स्वामी विवेकानंद जी को माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर संघठन मंत्र किया गया।
केंद्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदरणीय श्री मान प्रदीप बंसल जी ने कोष व्यवस्थापन के संबंध में अर्थ की सुचिता पर विशेष ध्यान देते हुए मूल मंत्र को बताया। ताकि प्रांत कोष से संबंधित किस तरह से अपनी व्यवस्थाएं को दुरुस्त कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक जिला व महानगर स्तर तक को आय व्यय का हिसाब अपने प्रत्येक कार्यक्रमों के पश्चात प्रांत को भेजना ही होगा।
व प्रत्येक प्राप्त सहयोग राशि की रसीद दानकर्ता को देनी होगी जो नकदी के रूप में जिला व महानगर ईकाई को प्राप्त हुई हो।
एवं वित्तीय वर्ष के अन्तिम माह के आखिरी सप्ताह में सहयोग राशि की रसीद बुक जिला व महानगर ईकाई से प्राप्त कर प्रत्येक प्रांत अपने पास मंगाकर निरीक्षण करे तत्पश्चात केन्द्र को उसका ब्योरा किसी भी दशा में 15 अप्रैल तक भेजे, चुँकि इस बार 13 व 14 अप्रैल को राष्ट्रीय साधारण सभा बाराबंकी में होनी है इसलिए यह कार्य 10 अप्रैल तक करना होगा यह प्रत्येक प्रांत सुनिश्चित करें।
उन पर विस्तार से प्रकाश डाला। केंद्रीय महिला जागरण प्रमुख श्रीमती आशा सिंह जी ने संघठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, और उन्होंने बताया की किस तरह ग्राहकों के हित एवं व्यवस्था को सुधारने के लिए महिलाओं की भागीदारी कितनी जरूरी है इस पर विस्तार से चर्चा की।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान लाखन सिंह जी ने उपस्थित सभी प्रान्तों से अपेक्षित कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि यह संघठन अर्थ जगत का सबसे बड़ा संघठन है और प्रत्येक व्यक्ति जन्म से पूर्व और मृत्यु के पश्चात तक ग्राहक होता है।
इसलिए सभी को जागरुक होकर संघठन हित में कार्य करना चाहिए। अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएं। और सभी संघठन हित में अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें।
एक प्रखर वक्ता के रूप में उत्तराखंड प्रांत से हाई कोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल श्रीमान विनोद नौटियाल जी ने विस्तार पूर्वक उपभोक्ता अधिकार अधिनियम एवं नए संशोधन में होने वाले बदलाव को बताया । कार्यकर्ताओं को किस तरह उपभोक्ता आयोग में अपने विषय को रखना चाहिए विस्तार से चर्चा कर बताया।
मेरठ प्रांत से संघठन मंत्री श्री भूपेष त्यागी जी,अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता जी व राजन शर्मा जी, श्री गुलशन त्यागी जी व श्रीमती डा० प्रियंका झा जी, श्रीमती प्रेमलता जी, व उत्तराखंड प्रांत से राजपाल नेगी जी, महिला एडवोकेट बहन सुभासिनी जी, एडवोकेट बहनअान्नदी जीना जी, ऐडीजीसी श्री प्रकाश चन्द्र जी,
ब्रज प्रांत से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश शर्मा जी,कृष्णकांत उपाध्याय जी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेन्द्र वर्मा जी ,पीलीभीत से एडीजीसी श्री मनोज मिश्रा जी ,मैनपुरी से एडीजीसी श्री आलोक जी,एडवोकेट श्री रंजीत पाल सिंह जी एवं आगरा से पर्यावरण प्रमुख बहनों ने अपने अपने विचारों को आए विषयों पर विस्तृत रुप से व्यक्त किये।।
कार्यक्रम के मध्य में ही उत्तराखंड प्रांत के श्री कान्ति बल्लभ जोशी जी अपनी कविता भी जो वहीं पर लिखी गा कर सबको प्रसन्न किया ।
अभ्यास वर्ग में अपेक्षित सम्माननीय सदस्यों में से उपस्थित संख्या लगभग 45 रही।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड प्रांत के उपाध्यक्ष श्री डॉ० भूपेंद्र गंगवार एवं ब्रज प्रांत के संघठन मंत्री आदरणीय श्रीमान राजेंद्र अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से संभाला।
ब्रज प्रांत के अध्यक्ष आदरणीय श्री विष्णु अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं सारी व्यवस्थाओं को अपने कुशल नेतृत्व में परिपूर्ण किया ।व्यवस्था में लगे ब्रज प्रांत के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं का समापन सत्र में स्वागत व सम्मान किया गया।








