Spread the love


रुद्रपुर -बुजुर्ग महिला की मौत पर उनके परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक उत्तरांचल कॉलोनी किच्छा निवासी 70 वर्षीय चना देवी पत्नी स्वर्गीय गोपाल सिंह का बीते 17 सितंबर को स्वास्थ्य खराब हुआ था ।जिसको लेकर उनके परिजनों ने किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा था आज प्रातः उपचार के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। जिस पर उनके परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा ।उनका कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उनकी मौत हुई है ।ऐसे में इस मामले की जांच की जाए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। महिला का पुत्र लक्ष्मण सिंह सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है, जबकि उनकी एक पुत्री विवाहिता है ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

You cannot copy content of this page