Spread the love


पंतनगर। 2 अक्टूबर 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के गांधी पार्क में कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप सहित सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार एवं आदर्श आज भी विश्वविद्यालय, शिक्षा, व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति के साथ संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं साझा कीं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. वी.सी. ध्यानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाल निलियम जूनियर हाई स्कूल, पंतनगर के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के निर्देशन में रामधुन भजन प्रस्तुत किये।
इसके पूर्व कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के गांधी भवन हॉस्टल में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी भवन के छात्रों से विश्वविद्यालय की स्थापन के समय गांधी भवन हॉस्टल की भूमिका पर प्रकाश डाला। गांधी भवन पर कार्यक्रम का संचालन छात्रावास की वार्डन डा. विनीता राठौर ने किया।

You cannot copy content of this page