Spread the love


किच्छा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कोतवाली किच्छा में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर कोतवाली के समस्त कार्मिकों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर निर्धारित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और विचारधाराओं को याद किया गया।
वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और अंत्योदय जैसे गांधीवादी विचारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन सिद्धांतों की प्रासंगिकता आज भी समाज में बनी हुई है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्मिकों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page