Spread the love

➡️थाना पुलभट्टा पुलिस ने प्रकरण में पूर्व में 02 अभियुक्तों को लूट के माल एवं अवैध तमंचों के साथ किया जा चुका है गिरफ्तार।

➡️ प्रकरण में वांछित तीसरे अभियुक्त को आज किया गया गिरफ्तार।

➡️ अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, जेवरात एवं नगदी बरामद।

➡️ घटना में शामिल कुल 03 अभियुक्त अब तक गिरफ्तार।

घटना का विवरण
➡️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलभट्टा पुलिस द्वारा घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है।

➡️ इस प्रकरण में पुलभट्टा पुलिस द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्तों को लूट के माल एवं अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे तीसरे वांछित अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 04.06.2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा मु0FIR संख्या-11/2026 धारा 309(3) बीएनएस एवं मु0FIR संख्या-12/2026 धारा 305/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शकील मियां पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उ0प्र0), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर( लूट की घटना में प्रयुक्त), लूट में लूटे गये जेवरात एवं ₹30,000/- नगद, व लूटे गए जेवरात व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किये गये।

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ शकील मियां पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उ0प्र0), उम्र लगभग 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
➡️ 01 अदद तमंचा 315 बोर।
➡️ 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
➡️ 01 चोरी की मोटरसाइकिल।
➡️ एक जोड़ी कान के रिंग (पीली धातु)।
➡️ एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)।
➡️ ₹30,000/- नगद।

पुलिस टीम
➡️ उ0नि0 दिनेश चन्द्र भट्ट
➡️ उ0नि0 धीरज वर्मा
➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
➡️ हे0का0 संजू राम
➡️ का0 मनोज मेहरा

You cannot copy content of this page