Spread the love

बाजपुर -उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में छात्राओं को नालसा डॉन(DAWN)योजना 2025 विषय पर विस्तार पूर्वक दी जानकारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाजपुर में प्रधानाचार्य श्रीमती अनमोला शर्मा की अध्यक्षता में छात्राओं को नालसा डॉन(DAWN) स्कीम 2025 विषय व राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा छात्रों को नालसा का जागरूकता वीडियो एवं एक मुट्ठी आसमां गीत भी दिखाया गया। जानकारी देते हुए मोहम्मद शहीद ने बताया कि नालसा डॉन(DAWN) योजना 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है इसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत का निर्माण करना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से प्रभावित लोगों विशेष कर युवाओं और संवेदनशील वर्गों को कानूनी सहायता पुनर्वास तथा स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसका लक्ष्य नशीली दावों की मांग को कम करना अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशा पीड़ितों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाना तथा प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को मुफ्त विधिक सहायता देना इस योजना की मुख्य विशेषता है। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता निशा परवीन अंजलि आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page