Spread the love


रुद्रपुर: नगर के महापौर विकास शर्मा का जन्मदिन 29 अप्रैल को है, लेकिन उससे पहले ही उनके समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर ने महापौर को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा का जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय है और उनके नेतृत्व में रुद्रपुर निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में आने वाले समय में और अधिक विकास कार्य होंगे।
साथ ही उन्होंने ईश्वर से महापौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page