Spread the love

सितारगंज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। सितारगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिडकुल स्थित एक निजी होटल में केक काटकर यह आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने हरीश रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की इसी के साथ केक काटकर एक दूसरे को खिलाया उन्होंने हरीश रावत के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उत्तराखंड का विकास पुरुष बताया वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर भगवान भोलेनाथ और बाबा केदारनाथ से उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने मिलकर हरीश रावत के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

You cannot copy content of this page