रुद्रपुर, 1 अक्टूबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के छठे दिन देशभर से आए युवा फेंसरों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज़ फुटवर्क, सटीक आक्रमण, प्रभावी बचाव एवं बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता परिसर पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना से सराबोर रहा।
छठे दिन सब-जूनियर महिला एपी, सब-जूनियर महिला फॉयल, सब-जूनियर पुरुष एपी तथा जूनियर पुरुष एपी वर्गों की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। पदक विजेता इस प्रकार रहे—
सब-जूनियर महिला एपी
स्वर्ण पदक: जापनूर कौर (पीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट, हरियाणा)
रजत पदक: वंशिका दलाल (आरएमएस इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी, हरियाणा)
कांस्य पदक: मित्रा मेनन (जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सोनीपत रोड, रोहतक, हरियाणा) एवं श्री कर्षिका (लर्निंग पाथ्स स्कूल, सेक्टर-67, मोहाली, पंजाब)
सब-जूनियर महिला फॉयल
स्वर्ण पदक: अंशी पाल (आर्मी स्कूल, भटिंडा कैंट, पंजाब)
रजत पदक: मेलविल सहजा फर्नांडिस (आर्मी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु, कर्नाटक)
कांस्य पदक: यक्षित यादव (श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सनसिटी, रेवाड़ी, हरियाणा) एवं हर्ष किशोर (आर्य विद्या मंदिर, बांद्रा ईस्ट, महाराष्ट्र)
सब-जूनियर पुरुष एपी
स्वर्ण पदक: तनवीर सिंह (डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट, हरियाणा)
रजत पदक: प्रबुद्ध गौरव जैन (ज्ञान प्रबोधिनी प्रशाला, सदाशिव पेठ, पुणे, महाराष्ट्र)
कांस्य पदक: अरमान शाह (होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी, हरियाणा) एवं रुद्र रुदार (भारतीय पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट, हरियाणा)
जूनियर पुरुष एपी
स्वर्ण पदक: तरुण तरुण (श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा)
रजत पदक: बर्लिन क्रिस्टो सी. (एन.पी. मेमोरियल विद्या केंद्र, चित्तराल, कन्याकुमारी, तमिलनाडु)
कांस्य पदक: रुद्र रुदार (भारतीय पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट, हरियाणा) एवं तरुण तरुण (श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा)
इस अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं फेंसिंग कॉन्फेडरेशन ऑफ एशिया के महासचिव श्री राजीव मेहता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुँचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
समारोह में रुद्रपुर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष श्री नितिन भल्ला, महामंत्री श्री अजय चड्ढा, महामंत्री श्री रवि सिदाना एवं कोषाध्यक्ष श्री यमन बब्बर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर श्री परविंदर सिंह भाटिया, श्री गुरविंदर सिंह, श्री भूपिंदर सिंह एवं श्री परस सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सोनिया होटल के प्रबंध निदेशक श्री सुधांशु गाबा, श्री ईशान गाबा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी तथा ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ के एजीएम (एचआर) श्री उत्तम सिंह जंतवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं।।
विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर एवं प्रधानाचार्य श्री चेतन सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों, रेफरी, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है तथा 2 अक्टूबर को होने वाले भव्य समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले, पदक वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं आयोजन की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को विद्यालयी खेलों के प्रतिष्ठित आयोजनों में विशेष पहचान दिलाई है।


