Spread the love

खटीमा (अश्वनी दीक्षित) सचिव ममता पंत के आदेशानुसार , आदेश संख्या -70/2026 – 27 के तत्वाधान पर उप जिला नागरिक चिकित्सालय खटीमा ,ग्रामीण क्षेत्र से आए लाभार्थियों को डॉ मनोज कुमार पांडे जी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान पर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया मंच का संचालन पीएलबी गीता शर्मा द्वारा किया और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर सभी ग्रामीण वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं की योजनाओं की जानकारी दी जैसे सरकारी खर्चे पर निशुल्क पैनल अधिवक्ता वकील कानूनी सलाह व कोट केस में न्याय, दिलाना वरिष्ठ नागरिकों का, भरण पोषण अधिनियम 2007, ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र स्थाई लोक अदालत लगने वाली 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत समाज कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीनियर सिटिजन के अधिकार वृद्धा पेंशन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा बैंकों में आकर्षक, ब्याज बीमा में अधिक बोनस सुरक्षा स्वास्थ्य चिकित्सालय, सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरुक कर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर -112 और नालसा टोल नंबर -15100 इत्यादि पर जनजाति क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया पुलिस एल.सी. विद्या रानी , द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी विस्तार पूर्वक बताइ और सोशल मीडिया से बढ़ते अपराध साइबर क्राइम साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वरिष्ठ नागरिकों को बच्चों द्वारा मारना पीटना दवाइयां वह साफ कपड़े खाना पीना के प्रति प्रताड़ना करना कानूनी अपराध है यह अन्य जानकारी देकर जागरूक किया डॉ मनोज कुमार पांडे जी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख स्वास्थ्य और साफ सफाई समय-समय पर डॉक्टर द्वारा जांच करवाना युवा पीढ़ी को बताया कि अपने माता-पिता की देखरेख ध्यान पूर्वक करें उनके स्वास्थ्य को समय-समय पर अस्पताल द्वारा चेकअप कराना खाने पीने का पूरा-पूरा ध्यान रखें और साफ सफाई पानी साफ कपड़े ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पैर में जूते, इत्यादि से अपने माता-पिता को सभी खुश रखें बहुत से बुजुर्ग अस्पताल में अकेले आते हैं चलने में दिक्कत होती है तो किसी कर्मचारी का सहारा लेकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं अन्य जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और नई युवा पीढ़ी के लोगों को अन्य जानकारी से जागरूक किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं गीता शर्मा प्रीती राना द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को डॉक्टर को दिखाने में सहायता दी गई, विधिक कार्यकर्ता कि समाज सेवा भावना देखकर, दोनों पीएलवी के कार्य को सराहनीय किया,

You missed

You cannot copy content of this page