Spread the love

सितारगंज में आयोजित 10 दिवसीय डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड ITDA के माध्यम से संचालित किया गया, जिसमें कुल 225 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से जुड़ी सेवाओं की जानकारी देना तथा उन्हें ऑनलाइन कार्यों के प्रति जागरूक बनाना था प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे अपने दैनिक कार्य घर बैठे स्वयं कर सकें और समय एवं धन दोनों की बचत कर सकें कार्यक्रम के समापन अवसर पर सितारगंज बीडीओ श्री सी आर आर्य, बीओ पीआरडी श्री मुकेश गौड़, ब्लॉक मिशन मैनेजर सुनीता कश्यप, कमांडर महेंद्र सिंह राणा एवं ब्लॉक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेरणा डॉ. रेखा ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं महिला हेल्पलाइन नंबर , ई-कॉमर्स साइट्स एवं अन्य जानकारियां दी l उनके सहयोग में IT ट्रेनर राम कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष कर महिलाओं ने प्रतिभाग किया l प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न ऑनलाइन एवं सरकारी वेबसाइटों के उपयोग की जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में अधिक से अधिक कार्य स्वयं डिजिटल माध्यम से कर सकें कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ट्रेनर एवं ब्लॉक अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की अपेक्षा जताई कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

You cannot copy content of this page