Spread the love

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभाक्षेत्र के ग्राम अनादखेड़ा मे आयोजित अखण्ड नाम कीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने राधा गोविन्द के चरणों मे नमन कर समस्त समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना।
विधायक बोले अखंड नाम कीर्तन का श्रवण करने मात्र से आत्मिक सुख व मन को शांति की अनुभूति होती है।
बंगाली समाज मे अखण्ड नाम कीर्तन एक पवित्र पर्व के रूप मे मनाया जाता है, जिसमे सभी लोग सपरिवार श्रद्धा भाव से शमिल होकर कृष्ण नाम की भक्ति लीन नजर आते है निश्चित रूप से अखंड नाम कीर्तन की रुद्रपुर व आस पास के क्षेत्र मे बहुत मान्यता है । ईश्वर से जुड़ने का यह एक सार्थक माध्यम है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा अनादखेड़ा क्षेत्र मे उनके द्वारा भंडारा व कीर्तन के लिये समुदायिक भवन बनने का कार्य किया है साथ हीं सड़क निर्माण, मन्दिर सौंदर्यकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का कार्य किया गया।
जिससे हमारे धार्मिक स्थल आकर्षक में भव्य दिव्य नजर आये।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुदर्शन विश्वास, प्रधान राजकुमार चौधरी,सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, लक्ष्मण समदार, मन्नू चौधरी, दयाल सिकदार, मनोज मिस्त्री, नरेश तपाली, मनोज कुमार, प्रतिश बाला,इंद्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page