तलवाड़ी, चमोली। स्व. सं. सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में 14 सितंबर को हिंदी दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी के प्रति अनुराग और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध, पोस्टर एवं वैचारिकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वैचारिकी प्रतियोगिता में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की कल्पना कुनियाल ने प्रथम, बीएससी पंचम सेमेस्टर की रेनुका ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर की किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी प्रथम, बीएससी पंचम सेमेस्टर की रेनुका द्वितीय तथा एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की कल्पना कुनियाल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की दीक्षा ने प्रथम, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की कल्पना कुनियाल ने द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. ललित जोशी, डॉ. जमशेद अंसारी, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, रजनी नेगी एवं अनुज कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. सेराज मोहम्मद ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसकी विकास-यात्रा का इतिहास एवं विस्तार अत्यंत व्यापक है। हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी में पत्राचार एवं हस्ताक्षर करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि डिजिटल युग में हिंदी को विज्ञान एवं तकनीकी से जोड़कर समृद्ध और सशक्त बनाना होगा। डॉ. नीतू पांडे, डॉ. ललित जोशी एवं डॉ. स्मिता तिवारी ने भी हिंदी की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विषय प्रवर्तन डॉ. खेमकरण सोमन ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की कल्पना कुनियाल एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की दीक्षा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर किड्स ऑफ लोल्टी की म्यूजिक टीम ने मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा आर्य, रजनीश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, तनुजा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह फर्त्याल, वरिष्ठ सहायक थान सिंह, डॉ. सुधा राना, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुभाष कुमार, ममता, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह रावत, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक हुकम सिंह रावत, मीनाक्षी, प्राणी विज्ञान प्रयोगशाला सहायक धीरेंद्र नेगी, सुमित कुमार, नितिन कुमार, रसायन विज्ञान सहायक नीतीश कुमार, प्रयोगशाला परिचर दीपा रावत, आरती, प्रियांशु, किड्स ऑफ लोल्टी की श्रीदेवी, पूनम, बबली, कविता, निशा चंद्रशेखर, दीपक देवराड़ी सहित अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



