रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज सिसौना में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जीतने वाले छात्र एवं छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई ढोल और डीजे बजाकर डांस शुरू कर दिया वहीं उपस्थित अध्यक्ष पद पर जीतने वाले हरे कृष्णा मिस्त्री ने कहा आज मुझे अपनी जीत की बड़ी खुशी हो रही है मेरे साथ मेहनत करने वाले मेरे कॉलेज के भाई बहनो ने मेरे लिए इतनी मेहनत की मैं विजई हो गया और मैं अब वादा करता हूं हर एक छात्र भाई बहन से किसी भी तरीके से कोई भी परेशानी किसी भी विद्यार्थी को नहीं होने दूंगा और साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए चुनाव में सहयोग करने वाले महाविद्यालय प्रशासन, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार जताया।निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार महाविद्यालय में जिस तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान और मतगणना संपन्न हुई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन अधिकारी रहते हुए चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के इतिहास में इस तरह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है मतगणना के बाद जारी परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर हरेकृष्ण मिस्त्री को 830 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष छात्र पद पर राजपाल 1006 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष छात्रा पद पर दीप्ति बैरागी 588 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं।सचिव पद पर बिट्टू सिंह ने 873 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।संयुक्त सचिव पद पर अंशिका गुप्ता 449 मतों के साथ निर्वाचित हुईं।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जितेन्द्र सिंह धामी ने 555 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर नन्दनी राना 779 मत, सांस्कृतिक सचिव पद पर खुशी सरकार 554 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। वहीं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सोनिया घरामी 173 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित की गईं।निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित छात्रसंघ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं और हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
