उधम सिंह नगर पुलिस की अच्छी पहल

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय द्वारा एक दिन पूर्व ही डबल हेलमेट पहनने के दिए थे निर्देश।

आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन में दोनों सवारी को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, आदेश लागू

डबल हेलमेट नहीं पहनने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही

यातायात नियमों को लेकर जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में किया जाएगा जागरूक।

रुद्रपुर एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की जनपद के स्कूल, कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर सुश्री निहारिका तोमर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर , निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हेलमेट पहनाकर की डबल हेलमेट अभियान की शुरुआत