Spread the love

➡️ कोतवाली खटीमा पुलिस ने 44.65 ग्राम स्मैक की बरामद ,जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹13 लाख रूपये।

➡️ मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार।

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुक्रम में जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस टीम द्वारा 28/09/2026 को चेकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से शाम के समय कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर, उम्र 30 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 से मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ कुलदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष
निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर।

बरामदगी
➡️ 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन)
अनुमानित कीमत — ₹13 लाख
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल — UP26AU2380

पुलिस टीम
➡️ उ0नि0 भुवन गहतौड़ी
हेड कांस्टेबल 108 देवेश पाण्डेय
कानि0 370 नवीन रजवार
कानि0 इसाक
कानि0 380 मौहसीन
कोतवाली खटीमा

You cannot copy content of this page