सितारगंज। नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी सरफराज अहमद उर्फ राजू ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कई गंभीर आरोप लगाए प्रेस वार्ता के दौरान सरफराज अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका आरोप है कि विशेष रूप से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्यों की उपेक्षा हो रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताया उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें अनियमितताओं की आशंका दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि मुस्लिम मोहल्लों की कई गलियों और सड़कों की हालत बेहद खराब है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले इन सड़कों की मरम्मत कराई जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है सरफराज अहमद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर पालिका जल्द ही सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार करते हुए आवश्यक विकास कार्य शुरू नहीं करती, तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने की मांग की।
