सितारगंज। अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ दिये इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान, युवाओं के लिए नए अवसर, रोजगार सृजन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार ने प्रभावी कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने से लेकर विकास की योजनाओं तक, सरकार ने हर क्षेत्र में मजबूती से काम किया है अपने संबोधन में उन्होंने एसआईआर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होंगे, तो उसे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए सभी नागरिक समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं इस मौके पर सितारगंज नगर पालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह आदेश ठाकुर राकेश त्यागी शक्ति फार्म से नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल जया जोशी अमित रस्तोगी उपकार सिंह बल आदि उपस्थित रहे
