रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
सितारगंज महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के हॉल में आगामी 3 सितंबर को नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा तथा वर्तमान कोषाध्यक्ष प्रत्याशी नंदिनी राणा और अध्यक्ष प्रत्याशी हरे कृष्णा मिस्त्री के नेतृत्व में कराया जा रहा है कार्यक्रम को लेकर पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए कोतवाली प्रभारी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी तुषार शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को आयोजित फ्रेशर पार्टी में कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी के कार्यक्रम में शामिल होने से आयोजन की गरिमा और शोभा बढ़ेगी। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं एवं आयोजकों में उत्साह का माहौल है।
