Spread the love

हल्द्वानी: राजपुरा राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी जी का 6 माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर शिवसेना पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चौकी इंचार्ज को सम्मानित कर कुशल कार्यकाल की बधाई दी।

शिवसेना महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या ने कहा कि चौकी इंचार्ज द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों से हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान बेहद सराहनीय है।

कृष्णा गिरी जी काफी सरल एवं मिलनसार स्वभाव के हैं। वे जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की जनता की परेशानियों को सुनकर कार्यवाही कर अपना कर्तव्य बखूबी निभाते हैं। इस दौरान शिव सेना महानगर महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, राजू श्रीवास्त, राजू कश्यप, सागर कश्यप, अक्षय एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे

You cannot copy content of this page