Spread the love

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय वार्ड नंबर_ 26 में पार्षद मो.सरफराज के सानिध्य में युवा कांग्रेसी नेता अक्षित मिड्ढा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि युवाओं की कांग्रेस के प्रति बढ़ती आस्था इस बात का प्रतीक है कि आज देश का युवा मोदी सरकार के प्रोपेगेंड से पूरी तरह से त्रस्त है। रोजगार और व्यापार के नाम पर युवाओं को गुमराह करने वाली भाजपा सरकार अपने शासनकाल में केवल भर्ती घोटाले_ पलायन और बेरोजगारी के सिवा युवाओं को कुछ नहीं दे पाई। उत्तराखंड के 2027 विधानसभा का चुनाव भाजपा सरकार की उल्टी गिनती साबित होगा। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिड्ढा, ज्योतिका मिड्डा, नीरू मिड्ढा के अतिरिक्त सलमान सलमानी, सुषमा कश्यप, गिरिराज कश्यप, यश कुमार, दीपांशु पाल, वासु कुमार, अर्जुन नागर, सोनू ठाकुर, पुलकित राजपूत, अरुण पाल, दीपांशु पाल, इंद्रेश चौहान, फरीद हुसैन, राम सिंह, राजकुमार यादव आदि सहित कांग्रेस से सेवादल के अध्यक्ष अनीस अंसारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सारीम सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवाओं का महानगर अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कांग्रेस का पटका पहनाकर माल्यार्पण किया।

You cannot copy content of this page