उधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। थाने में स्थापित शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कानून व्यवस्था, नशे, अतिक्रमण, साइबर अपराध और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने सुझाव और शिकायतें रखीं।थाना दिवस के अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने सितारगंज कोतवाली परिसर के पीछे बने पुलिस आवास, पुलिस मैस और कार्यालयों का उद्घाटन किया। साथ ही उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया इसके बाद आयोजित जनसंवाद में उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि होती है तो लोग बिना किसी संकोच के कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा या पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी हर सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की एसएसपी अजय गणपति थाना दिवस में क्षेत्र के व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। शिवकुमार मित्तल ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। ठेकेदार सुरेश जैन ने बाजार क्षेत्र में दोबारा बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की आवश्यकता बताई। बृजमोहन ने सिडकुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने, रात्रि गश्त के लिए पुलिस बल बढ़ाने और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि की मांग रखी एनीमा हलदार ने शक्ति फार्म चौकी में बाहरी लोगों की मौजूदगी और कथित दलालों द्वारा लोगों से पैसे वसूलने का मुद्दा उठाया। वहीं मीनाक्षी मंडल ने शक्ति फार्म क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की एसएसपी अजय गणपति ने सभी सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है कार्यक्रम के दौरान लापोला कंपनी से दुर्गेश मोहन, वेस्टर्न कंपनी से बसंत जोशी तथा गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट से के.के. राय द्वारा सितारगंज कोतवाली के लिए फर्श और टाइल्स सहित अन्य सहयोग प्रदान किया गया। इस योगदान के लिए कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया। वहीं व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों की ओर से एसएसपी अजय गणपति का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा, एसआई जावेद मलिक, सरकड़ा चौकी प्रभारी दीपक तिवारी, सिडकुल चौकी प्रभारी जगत शाही, एसआई बबीता टम्टा, नगर पालिका ईओ प्रतिभा कोहली, एसआई कैलाश देव सहित रोशन लाल अग्रवाल सुरेश सिंघल सुरेश जैन विजय सिंघल पूरन भट राजेश सुखीजा सुरेश अग्रवाल रामकुमार महेश मित्तल लक्खा सिंह दीप सिंह चौहान के के राय पुलिस विभाग, व्यापार मंडल कस्तूरबा गांधी प्रिंसिपल प्रतिभा कोहली सभासद सतीश उपाध्याय और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
