Spread the love

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा एवं शहीद उधम सिंह शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिटी क्लब में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में शहर के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

प्रतियोगिता में आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलंबस पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, मोम्स प्राइड स्कूल तथा स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के साथ सुर, ताल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल द्वितीय और मोम्स प्राइड स्कूल तृतीय स्थान पर रहा वहीं संस्कृत वर्ग में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल को तृतीय स्थान मिला।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीष पांडे, जितेंद्र भट्ट एवं भुवन चंदर भट्ट शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी टीमों का गायन, सामूहिक तालमेल, सुर-ताल एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रभारी नरेश कंसल, विकास रत्न विजय भूषण गर्ग, भारत विकास परिषद के रीजनल संयुक्त सचिव नरेंद्र अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, हरनाम चौधरी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा मौजूद रहे।

रुद्रपुर शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं शहीद उधम सिंह शाखा अध्यक्ष मनीष गगनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कीर्ति निधि शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई।

भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 1967 से किया जा रहा है। परिषद के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं।

कार्यक्रम में राजकुमार खनिजों, जतिन अग्रवाल, विपिन लुथरा, संजय ठुकराल, शरद गुप्ता, संजय कुमार, डॉ. वीपी गुप्ता, राजकुमार बिंदल, सुरेंद्र मिड्ढा, रोहित कपूर, नितिन भल्ला, सार्थक गोयल, संचित नारंग, रेखा अरोड़ा, स्नेहा मिड्ढा, नीतू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, लवी जैन, पूनम गुप्ता, सपना खनिजों, नीति सिंघल, प्रगति अग्रवाल, नीतू सिंघल एवं भावना कपूर सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।।

You cannot copy content of this page