रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज (उधम सिंह नगर)। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सितारगंज के मेधावी छात्र माधव मित्तल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय मित्तल एवं श्वेता मित्तल के सुपुत्र माधव मित्तल का देश के प्रतिष्ठित VIT (Vellore Institute of Technology), वेल्लोर के मुख्य परिसर में B.Tech (Information Technology) में दाखिला हुआ है। संस्थान में उनकी कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं माधव की शैक्षणिक उपलब्धियां बचपन से ही शानदार रही हैं। उन्होंने नर्सरी से कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई सितारगंज स्थित जी.एस. कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और इस दौरान लगातार अपनी कक्षा में टॉपर रहे। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने के बावजूद माधव ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए माधव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।माधव मित्तल की सफलता छोटे शहरों के उन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है, जो बड़े सपने देखते हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ छोटे शहरों से निकलकर भी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में मुकाम हासिल किया जा सकता है।
