रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
नानकमत्ता के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने पंजाबी सिख समाज सम्मेलन की तैयारी आगामी 10 सितंबर 2026 को रुद्रपुर में प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के “पंजाबी सिख गौरव सम्मेलन” में सहभागिता को लेकर आज नानकमत्ता विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह टूरना जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री इंदरपाल मान जी, मंडल अध्यक्ष नानकमत्ता नगर विकास जी, मंडल अध्यक्ष झनकट बलदेव सिंह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
