Spread the love


रिपोर्ट :- अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल द्वारा महिला ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में कथित हेराफेरी के आरोप लगाए जाने के बाद मामला गरमा गया है। आरोपों के विरोध में ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों और प्रधानों ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चौराहे पर नारायण पाल का पुतला फूंका।ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने पूर्व विधायक नारायण पाल के खिलाफ नारेबाजी की प्रधान संघ का कहना है कि महिला ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोपों से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि प्रभावित हुई है।प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि यदि पूर्व विधायक नारायण पाल के पास लगाए गए आरोपों से संबंधित ठोस साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। यदि आरोपों को प्रमाणित करने के लिए साक्ष्य नहीं हैं तो नारायण पाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।वहीं, प्रदर्शन में मौजूद प्रधानों ने कहा कि पूर्व में चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों और विशेष रूप से सिख समाज के लोगों ने नारायण पाल का समर्थन किया था और उन्हें विधायक बनाने में सहयोग किया प्रधानों का आरोप है कि आज उन्हीं लोगों और उनके प्रतिनिधियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं प्रधान संघ ने कहा कि जब तक लगाए गए आरोपों को प्रमाणित नहीं किया जाता या सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती, तब तक संघ की ओर से विरोध जारी रखने की बात कही गई है। प्रधानों ने यह भी कहा कि नारायण पाल जिस भी गांव में जाएंगे, वहां उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है प्रधान संघ का कहना है कि आरोपों को लेकर अब गेंद पूर्व विधायक नारायण पाल के पाले में है या तो वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य सार्वजनिक करें, या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।हालांकि, पूर्व विधायक नारायण पाल की ओर से इन आरोपों और प्रधान संघ के विरोध को लेकर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है,

You cannot copy content of this page