Spread the love

तलवाड़ी, चमोली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में विवेक रावत को अध्यक्ष, महिपाल सिंह रावत को उपाध्यक्ष, राजेश चौहान को कोषाध्यक्ष तथा समाजसेविका कंचन रावत को उपमंत्री चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक रावत ने कहा कि अभिभावकों और महाविद्यालय के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर संस्था के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उपमंत्री कंचन रावत ने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं कौशल विकास के प्रति सभी को सजग रहते हुए महाविद्यालय और क्षेत्र के विकास में सामूहिक भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. सेराज मोहम्मद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पीटीए का उद्देश्य महाविद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के सहयोग से महाविद्यालय के प्रस्तावित कला संकाय भवन तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रसंघ और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद से महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान संभव है। छात्र-छात्राओं को भी अपनी समस्याएँ लिखित रूप में शिकायत पेटिका के माध्यम से रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण एवं महिपाल सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख व कोषाध्यक्ष राजेश चौहान एवं ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण ने अपने विचार व्यक्त किए। पीटीए संयोजक डॉ. सुधा राणा ने संघ के गठन के उद्देश्य और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला, एवं समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ. खेमकरण सोमन ने किया।

इस अवसर पर एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह रावत, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, अवतार सिंह बिष्ट, एम. एस. मेहरा, संतोष रावत,भास्कर जोशी, रणवीर सिंह, शकुंतला देवी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक थान सिंह, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह रावत, हुकम सिंह रावत, धीरेंद्र नेगी, नीतीश कुमार, दीपा रावत, रेणुका, प्रदीप कुमार, अमीषा, दीक्षा और गुड्डू जी सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page