सितारगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ संख्या 21 में सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट सितारगंज एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती नंदिता काला की अध्यक्षता में वादों की सुनवाई की गई इस दौरान पीठ की सदस्य अधिवक्ता श्रीमती मनोरमा गुप्ता सहित न्यायालय के डिप्टी नाजिर शशिकांत, मुख्य वाद लिपिक जमील अहमद, भरत सिंह, पेशकार हरिश्चंद्र, अरुण कुमार, राजेश और दिनेश मौजूद रहे। वहीं अभियोजन कार्यालय से सुरेश नेगी एवं राखी तथा क्षेत्राधिकारी के कार्मिक भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय बैंकों की सहभागिता से कुल 416 वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया वादों के निस्तारण में सभी अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को आपसी सहमति से विवादों का शीघ्र एवं सरल समाधान प्राप्त हुआ।
