Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

नानकमत्ता क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम टुकड़ी और नलाई में छापेमारी अभियान चलाया। विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को मीटर से पहले केबल काटकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की शिका‌यत दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग ने साफ किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेग नानकमत्ता में विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने 10 सितंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया उपखंड अधिकारी हर्षित जयसवाल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ग्राम टुकड़ी में छापेमारी की विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अमरजीत, गुरनाम सिंह, कुलविंदर कौर, हरनाम सिंह और कंत सिंह को मीटर से पहले केबल काटकर विद्युत चोरी करते हुए मौके पर पकड़े जाने की बात कही गई है।विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी से संबंधित साक्ष्य जुटाए और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम नलाई में भी छापेमारी की। यहां विभाग के अनुसार धर्मेंद्र सिंह को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गय विभाग की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज कराया गया है अधिकारियों का कहना है कि विद्युत चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। इसी को देखते हुए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।छापेमारी अभियान में उपखंड अधिकारी हर्षित जयसवाल, सहायक अभियंता बिजनेस पनीत कुमार, अवर अभियंता कपिल सैनी, गणेश मेहरा, प्रत्यक्ष विकास, अजय मिथुन सिंह सहित विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का उपयोग वैध कनेक्शन के माध्यम से ही करें और किसी भी तरह की विद्युत चोरी से बचें क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत चोरी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा फिलहाल नानकमत्ता क्षेत्र में विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page