Spread the love

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरौली कला में मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया अपने संबोधन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सिरौली कला में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। विशेषकर माताओं एवं बहनों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि एक स्वस्थ माँ ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल स्वयं लोगों के बीच आकर सेवाएँ दे रहा है, तो यह सभी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है कि इसका अधिकतम लाभ उठाया जाए. उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अनेक बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं और लापरवाही के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते, जिससे समस्याएँ गंभीर हो जाती हैं। ऐसे में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समय रहते जांच एवं उपचार कराना अत्यंत आवश्यक है।

बेहड ने शिविर में उपलब्ध जांच, एक्स-रे एवं निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था को सराहनीय बताया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं की प्रशंसा की। इस शिविर में कुल 345 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया, जबकि 65 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। टीबी रोगियों के लिए 130 जांच एवं एक्स-रे किए गए तथा 35 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 180 लोगों की रक्त जांच भी की गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिंह गौर, डॉ. जी.बी. पंडरिया, डॉ. कनक बनौथा, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. प्रकाश रावत, डॉ. जहीर अहमद, डॉ. दीप्ति बरगली, सीएचओ नीलू मिश्रा, एएनएम सीमा कटोरियां, गीता देवी, रोजलीन अलेक्जेंडर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी,राजेश प्रताप सिंह ,ओमप्रकाश दुआ,एन यू-खान, सुनीता कश्यप, अफसार कुरैशी,मोह्मद आरिफ, रिजवान, तस्लीम राजा, ताहिर मलिक, रिजवान अंसारी,नासिर खान संतोष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page