Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य बाजार मटके वाली गली मे रेड चीफ सहित कुल चार दुकानों मे हुई चोरी की घटना के बाद विधायक शिव अरोरा ने मौके पर मटके वाली गली मे दुकान का दौरा किया व पूरी घटना की जानकारी लीं। विधायक ने दूरभाष पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से वार्ता की शहर के बीचो बीच इस प्रकार से हुई चोरी की घटना व्यापारीयों मे गहरा रोष है निश्चित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर रोडवेज तक जाते नजर आ रहें उनकी धर पकड़ होनी चाहिए ओर चोरी का जल्द से जल्द खुलासा हो ताकि व्यापारीयों मे बना भय का माहौल समाप्त हो ऐसे चोरी करने वाले गिरहो मे चोरी की घटना करने से पहले सोचे।
विधायक शिव अरोरा बोले इस चोरी का खुलासा होना चाहिए उसके लिये जितनी टीमें लगानी हो लगाई जाये ओर अनिवार्य हो तो एसटीएफ का गठन कर इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो।
विधायक ने पीड़ित व्यापारी से मुलाक़ात कर उनको इस घटना मे शामिल चोरो के पकड़ने जाने हेतु आश्वासत किया। इस दौरान एसएसआई अनिल कुमार,व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदान, वरुण आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page