Spread the love

जिला अधिकारी ने अगले 48 घंटे मे समाज कल्याण विभाग को पेंशन खाते मे हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वृद्धावस्था,विकलांग, विधवा पेंशन धारक अतिनिर्धन वर्ग के लोग जिनका गुजारा उनको मिलने वाली इस पेंशन के माध्यम से होता है उनकी तीन माह से पेंशन ना मिलने के गंभीर विषय को लेकर महिला, विकलांग, बुजुर्गो संग जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाक़ात की।
विधायक शिव अरोरा ने कहाँ जिले भर के हजारों अति निर्धन गरीब पेंशन धारक जिनका गुजारा इस पेंशन के आधार पर चलता है विगत अप्रैल माह से भी पूर्व से इनको पेंशन ना मिलने से जीवन यापन करना कठिन हो रहा है।
वही विधायक शिव अरोरा की बात को गंभीरता से समझते हुऐ जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने जिला समाज कल्याण विभाग को अगले 48 घंटे मे वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन धारको को उनकी पेंशन उनके खाते मे हस्तांतरित करने के निर्देश दिये।

विधायक शिव अरोरा ने कहाँ एक गरीब निर्धन व्यक्ति के जीवन मे प्रति माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी जाने वाली पेंशन उसके जीवन यापन के लिये बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है ऐसे मे एक निर्धन व्यक्ति की पेंशन इतने माह से उसको ना मिलना उसको जीवन यापन करना कठिन होता है मगर निश्चित रूप से इस गंभीर विषय को लेकर जिला अधिकारी से मुलाक़ात की है उन्होंने समाज कल्याण को निर्देशित कर दिया है अगले 48 घंटे मे सभी पेंशन धारको की पेंशन उनके खाते मे आनी प्रारम्भ हो जायेगी।

इस दौरानं एडीएम पंकज उपाध्याय, सुमन देवी, पुष्पा, सरोज, रामवती, रामकिशोर, प्रभु दयाल, रेखा देवी, अल्का, ममता आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page