रुद्रपुर/किच्छा। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित रसायनों का जखीरा बरामद किया है। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने आबकारी विभाग और कोतवाली किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लालपुर स्थित एक गोदाम से करीब 15,650 लीटर प्रतिबंधित रसायन जब्त किए हैं।छापेमारी के दौरान गोदाम से 108 भरे हुए ड्रम तथा 78 खाली ड्रम बरामद किए गए। जब्त रसायनों में लगभग 9,050 लीटर एथेनॉल, 2,600 लीटर ग्लूकोज और 4,000 लीटर सॉर्बिटॉल शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह गोदाम किच्छा निवासी राजकुमार खुराना पुत्र हरबंश खुराना द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।एसटीएफ के अनुसार एथेनॉल का उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा सकता है, जबकि ग्लूकोज और सॉर्बिटॉल का उपयोग खाद्य पदार्थों तथा औषधि निर्माण में होता है। आबकारी विभाग ने मौके से सभी रसायनों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।
बरामद सामग्री200 लीटर क्षमता के एथेनॉल से भरे 40 ड्रम
200 लीटर क्षमता के ग्लूकोज से भरे 13 ड्रम200 लीटर क्षमता के सॉर्बिटॉल से भरे 20 ड्रम30 लीटर क्षमता के एथेनॉल से भरे 35 ड्रम78 खाली ड्रम,एक टुल्लू पंप
,प्लास्टिक पाइप के पांच बंडल,एक गेज,एक फ्लास्क
एक लीटर क्षमता का मापक यंत्र
एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल एसटीएफ को सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

