Spread the love


देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 10 जुलाई को भी जनपद के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

You cannot copy content of this page