Spread the love

रुद्रपुर/गदरपुर । फ्रेडी बॉलीवुड व छोलीवुड की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है साथ ही सोशल वर्कर भी है आर्ना फाउंडेशन में बहुत सालों से वह महिला सशक्तिकरण ट्रांसजेंडर के लिए काम कर रही है, साथ ही जरूरतमंद लोगों को मेकअप भी सिखाती है।
ब्यूटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा रायपुर में आयोजित इवेंट में कायरा नायक फ्रेडी को मिस इंडिया ट्रांसक्वीन के खिताब से नवाजा गया। बताते चलें कि फ्रेडी एक मशहूर सेलेब्रिटी के रूप में उभरी हैं उनका कहना है कि ट्रांसजेंडर होना एक प्राकृतिक संजोग मात्र है लेकिन यदि आपमे काबलियत है तो आप अपनी खुद की पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज मे भले ही ट्रांसजेंडर को अच्छी निगाह से न देखा जाता हो परन्तु ट्रांसजेंडर समुदाय ने अपनी प्रतिभा के दम पर ऊंचाइयों को छुआ है।

You missed

You cannot copy content of this page