प्रेस नोट कोतवाली किच्छा दिनांक 21-06-2026 को श्री अनिल शर्मा पुत्र स्व0 गुरदेव शर्मा निवासी वार्ड न0-04 बंडिया थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर द्वारा कोतवाली किच्छा में तहरीरी सूचनां पंजीकृत करायी कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 20-06-2026 की रात्रि में मेरे घर के आगे से मेरी मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्रो0 रजि0 नम्बर-UK06AC-5202 चेसिस नम्बर-MBLHA10A3DHK00612 PRO चोरी हो गयी है, वादी की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा पर मुकदमा FIR NO-225 वर्ष 2026 धारा 303 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया व घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व किच्छा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया व पूर्व चोरों से पूछताछ/ पतारसी सुरागरसी की गयी। दौराने तलाश माल व मुल्जिमान दिनांक 23.06.2026 को मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 01-अभिषेक कश्यप पुत्र किशनलाल निवासी फतेहगंज सुतैया , थाना फतेहगंज पश्चिमी , जिला बरेली हाल निवासी-पुरानी गल्ला मण्डी किच्चा ,थाना किच्छा जिला उ0सि0नगर 02- रोहित पुत्र रमेश निवासी पुरानी गल्ला मण्डी किच्छा ,थाना किच्छा जिला उ0सि0नगर को हल्द्वानी बायपास , निर्माणाधीन रोडवेज तिराहे के पास पुरानी प्लाटिंग से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी की गयी मोटर साईकिल व 01 अन्य मोटर साईकिल बिना नम्बर जिसका चेसिस नम्बर खुर्द-बुर्द किया गया था, बरामद हुयी। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस व धारा 35 /106 बी0एऩ0एस0एस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। बरामद खुर्द बुर्द मोटर साईकिल के समबन्ध मे जानकारी की जा रही है।
***नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01-अभिषेक कश्यप पुत्र किशनलाल निवासी फतेहगंज सुतैया , थाना फतेहगंज पश्चिमी , जिला बरेली हाल निवासी पुरानी गल्ला मण्डी किच्चा ,थाना किच्छा जिला उ0सि0नगर।
02- रोहित पुत्र रमेश निवासी पुरानी गल्ला मण्डी किच्छा ,थाना किच्छा जिला उ0सि0नगर।
***बरामदगी का विवरण- (02 मोटर साईकिल)
01-मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्रो0 रजि0 नम्बर-UK06AC-5202
02- मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्रो0 बिना नम्बर व चेसिस नम्बर खुर्द बुर्दा, रंग काला।
***पुलिस टीम-
01-निरीक्षक रवि कुमार सैनी-प्रभारी निरीक्षक किच्छा
02-अपर उ0नि0 संतोष उप्रेती
03-हेड कानि0 हेमचन्द्र
04-कानि0 देवराज सिंह
05- कानि0 310 राजेन्द्र पाल
06- कानि0 गोविंद पंत
