Spread the love

खटीमा नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर के तत्वाधान में विकासखंड खटीमा के मुंडेली में स्थित तारा बाल संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीदा खानभाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री व नेहरू युवा केंद्र की पूर्व कार्यकर्ता भी रह चुकी हैं। संजू बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। आरती चौहान बैंक ऑफ़ बड़ौदा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपा शर्मा नई कोशिश सामाजिक उत्थान समिति की कार्यकर्ता उपस्थित रही।इस कार्यक्रम में बच्चियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका पूजा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें बच्चों व महिलाओं को को आत्मनिर्भर बनाने सहित तमाम तरह के कार्यक्रम भी शामिल किए जाते हैं उन्होंने महिला दिवस पर आए सभी गणमान्य लोगों का आभार भी प्रकट किया।

You missed

You cannot copy content of this page