Spread the love


बाजपुर। दिनांक 23 अप्रैल 2026 को विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता के साथ कार्य किया।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल एवं अर्चना यादव शामिल रहे। टीम द्वारा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page