रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
शक्तिफार्म। बाल विकास विभाग की ओर से अरविंदनगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2, 3, 4, 5 और 6 में आंगन मिलन महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला महामंत्री वर्तमान प्रदेश सह संयोजक पिथौरागढ़ मयंक अग्रवाल कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो सहायिकाओं, एएनएम, आशा एवं वर्तमान ग्राम प्रधान अरविंद नगर दीपा घरामी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की महोत्सव के दौरान बच्चों के बेहतर पोषण, शारीरिक विकास और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई महिलाओं को बताया गया कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और नियमित स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री बाल पलाश योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और उनके उद्देश्य के बारे में जागरूक किया गया वहीं ईसीसी दिवस के तहत बच्चों और महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई, साफ-सफाई रखने तथा स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ बचपन ही मजबूत और स्वस्थ समाज की नींव है।महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण और विकास के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है
