गदरपुर। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय हम बाबा वाले मंडल की ओर से मोक्ष धाम गदरपुर को दो सैलून चेयर भेंट की गईं। इस पहल का उद्देश्य मोक्ष धाम में आने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोक्ष धाम गदरपुर के अध्यक्ष विजय सुखीजा ने हम बाबा वाले मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे सहयोगात्मक कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा दी गई सैलून चेयर मोक्ष धाम में आने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगी और यहां उपलब्ध सुविधाओं में वृद्धि करेंगी।कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्यों ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देती रही है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रहेगी। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी सेवा एवं सहयोग के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।इस मौके पर मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा सहित हम बाबा वाले मंडल के सदस्य अंकित गगनेजा, गुलशन गगनेजा, विशाल मदान, शरद छाबड़ा, संदीप कालरा, नितिन रस्तोगी, रवि गगनेजा, श्याम चुघ, हिमांशु हुडिया, धीरज गुलाटी, सुनील कुमार, वैभव गगनेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

